रावी जल पर भारत का नियंत्रण मजबूत: शाहपुर कंडी परियोजना से पाकिस्तान को जाने वाला अतिरिक्त पानी रुकेगा
भारत ने रावी नदी के अतिरिक्त जल को देश में ही उपयोग करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शाहपुर कंडी डैम परियोजना से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को सिंचाई व बिजली का लाभ मिलेगा और पाकिस्तान जाने वाला अतिरिक्त पानी कम हो सकता है।